बप्पी लाहिड़ी । bappi lahiri


बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी अब हमारे बीच नहीं रहे आज दिनाँक 16 फ़रवरी 2022 को उन मुम्बई के क्रितिकेयर अस्पताल में निधन हो गया वो इस समय 69 वर्ष के थे ।

इस वर्ष बॉलीवुड के संगीत के दुनिया की ये दूसरी सबसे बड़ी क्षति पहुंची है बताते चले अभी हाल ही में 6 फ़रवरी 2022 को बॉलीवुड की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर जी का निधन हो गया था।

बप्पी लाहिड़ी 80 और 99 दशक के मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर थे इन्होंने संगीत की दुनिया में एक से बढ़कर एक मशहूर गाने दिए चाहे हो डिस्को डांसर फिल्म का गाना "आई एम् अ डिस्को डांसर" हो या फिर खलनायक फिल्म का का गाना "तम्मा तम्मा लोगे" हो जो जिसको आज भी लोग बड़े चाव से सुनते है ।

सन 2011 में आयी फिल्म "द् डर्टी पिक्चर" का गाना ओ लाला ओ लाला और 2013 में आयी फिल्म गुंडे का गाना "तूने मारी एंट्रीय दिल में बजी घंटी ये इनके जबरजस्त हिट गाने थे ।

बप्पी लाहिड़ी अब हमारे बीच में नहीं है लेकिन अपने संगीत और गायन की वजह से वो हमेशा वो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और अपने चाहने वालों के दिल में हमेशा के लिए अमर रहेंगे।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post