कैसे एक मजदूर बना कामयाब यूट्यूबर

 पहले करते थे मजदूरी अब कमाते है यूट्यूब से लाखों।।


इस फोटो में आप जिस व्यक्ति को देख रहे हो इनका नाम राजेश कुमार है । ये कभी लेबर चौक पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे । लेकिन यूट्यूब इनकी जिंदगी ऐसी बड़ी की आज ये यूट्यूब से लाखों कमा रहे है। कभी हाईस्कूल फेल हो जाने पर इनके घर वालों ने इनको घर से बेघर कर दिया था । इनको बाहर जाने के लिए इनके पास एक भी पैसा नही था मजबूरी में घर बाहर जाने के लिए इनको अपना एक पुराना फोन तक बेचना पड़ा था।। बाद में किसी तरह ये घर से बाहर कहीं जैसे की अपने यूपी और बिहार युवा काम के सिलसिले में बाहर चले जाते ठीक उसकी ये भी काम की तलाश में बाहर चले गए और अपने एक दोस्त की मदद से कही फैक्ट्री में काम भी करने लगे बाद में इनका मन काम के नही लगा और ये दोबारा से अपने घर वापस चले आए और दिहाड़ी मजदूरी करने लगे । कुछ दिनों इन्होंने डीटीएच सेटअप करने काम शुरू कर दिया और कुछ पैसे इकट्ठे कर के इन्होंने जियो का सेकंड हैंड एंड्रॉयड फोन खरीदा और अक्सर खाली समय में उसमे गाने और पिक्चर देखा करते थे ।

फिर दिन youtub पर गाने देखते समय इनके मोबाइल पर एड आया युटुब पर वीडियो बनाए और पैसा कमाए ।

उसके बाद इन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया कुछ दिनों तक इन्होंने बहुत सारे इधर उधर के वीडियो बनाए और अपने चैनल पर डाला पर इनको कोई रिस्पॉन्स नही मिला । पर इन्होंने हार नही मानी और लगातार प्रयोग करते रहे और वीडियो बनाते रहे फाइनली उन्होंने एक छोटा सा बिजनेस आइडिया वाला वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया और वो वीडियो चल पड़ा और वायरल हो गया ।। फिर राजेश जी को अपनी मंजिल मिला गई उसके बाद इन्होंने छोटे बिजनेस आइडिया को अपने युटुब चैनल पर अपलोड करते गए और इनके वीडियो लोगों को पसंद आते गए । और एक एक कर सारे वीडियो वायरल होते गए और इनका यूट्यूब चैनल मोनेटाइज हो गया ।।

आज इनके यूट्यूब चैनल पर दो लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर है और इन्होंने यूट्यूब की कमाई से ही अपने घर को मेंटेन किया लैपटॉप खरीदे जमीन खरीदी, और अपने गांव में एक शानदार किरने की दुकान भी खोली।

चलते चलते इस आर्टिकल में आपको बताते चले की राजेश मूलरूप से यूपी के गोरखपुर के रहने वाले है ।

और इनके यूट्यूब चैनल का नाम rk Tull है।।








Post a Comment (0)
Previous Post Next Post